.

शिक्षक बच्चों में ज्ञान भंडारण के साथ संस्कारवान भी बनाते है -दीनू जायसवाल

आजमगढ़: शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन नगर पालिका स्थित सरस्वती शिशु मंदिर नगर पालिका के परिसर में बुधवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंशा यादव व संचालन नगेश पांडेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अभिषेक जायसवाल दीनू ने विद्या भारतीय द्वारा संचालित चार विद्यालयों के 33 शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उन्हें वस्त्रादि भेंट किया।
सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए अभिषेक जायसवाल दीनू ने कहा कि जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी को एक पहचान दिलाता हैं, उसी प्रकार विद्याभारती द्वारा संचालित शिशु मंदिर के शिक्षक बच्चों में ज्ञान का भंडारण तो करते ही है साथ ही नौनिहालों को संस्कारवान बनाते है। यही बच्चे आगे चलकर राष्ट्र निर्माण व राष्ट्र हित में अपना सहयोग करते है। ऐसे गुरूवर हमेशा समाज के लिए दीया जैसे है जो हमारे समाज को अपने संस्कार व ज्ञान से सींचते है।
शिक्षक सम्मान सम्मारोह में सरस्वती शिशु मंदिर नगर पालिका के नगेश पांडेय, हनुमान सिंह यादव, धनंज्य पांडेय, परशुराम पांडेय, मनोज दुबे, नीलम सिंह, अंजली, किरन, अजय, विजय कुमार पांडेय, कोलपांडेय में के विजयशंकर मिश्र, ध्रुव शुक्ल, सुनील सिंह, शीला सिंह, अनामिका, रजनी कसेरा, रागिनी पांडेय, राधिका, हरिवंशपुर के विजय नारायण सिंह, पवन, रामअवतार, शैलजा, मानसी मद्धेशिया, रीता यादव, संगीता व सरस्वती शिशु मंदिर के पहाड़पुर की निशा सिंह, रागिनी पांडेय, सीमा चौधरी, रिंकू सोनकर, जगदम्बा मौर्य, रामचन्द्र सोनकर को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। बता दें कि सरस्वती शिशु मंदिर के नगर पालिका, कोलघाट, हरिवंशपुर, पहाड़पुर में संचालित विद्यालयों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment