.

सरायमीर : बिजली व्यवस्था को नगर विकास समिति के धरने को मिला व्यापक जनसमर्थन

आजमगढ़: विधानसभा सरायमीर के स्थित सरायमीर नगर क्षेत्र की बिजली व अन्य समस्याओं में दुर्व्यवस्था के विरोध में धरने पर बैठे नगर विकास समिति के अध्यक्ष आसिफ अंसारी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उनके समर्थन में इंजीनियर अभिषेक यादव के साथ जीशान अहमद, सैयद फुरकान अहमद, नन्द सिंह, मो. आसिफ, अच्छेलाल, बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, चन्द्रशेखर प्रजापति, संदीप प्रजापति, रईस अहमद इलेक्ट्रिशियन आदि भी धरना स्थल पर उपस्थित रहे । आपस में चर्चा करने के बाद एक ज्ञापन बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को सौपा। अपनी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इंजीनियर अभिषेक यादव ने बताया कि इस कार्य में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव का भी समर्थन प्राप्त हुआ है । आगे कहा कि कारण कुछ भी हो, लेकिन पूरा प्रदेश इस समय बिजली संकट से गुजर रहा है । भीषण गर्मी के कारण आम आदमी और घरों में रहने वाली औरतें परेशान है, तो अपने खेत और दूकान पर किसान और व्यापारी खुद को कोस रहा है । इसी समस्या को लेकर आसिफ अंसारी पिछले पाँच दिनों से धरना दे रहे हैं । अभी तक उनके धरने का कोई प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है। प्रशासन ने न उनसे बात करने की जहमत उठाई, और न ही उनके द्वारा उठाई जा रही समस्याओं का ही समाधान किया । लेकिन देर शाम धरने का असर देखने को मिला जब जनसमर्थन को देखते हुए और उच्चाधिकारी का दबाव पड़ने पर बुधवार शाम जेई धरना स्थल पर आये और धरना कर रहे लोगों की मांग के अनुसार आश्वसन दिया की ट्रांसफार्मर न्यू मार्केट के सामने 100 केबी खरेवा मोड़ पर 250 के बी लगवाने का वादा किया साथ ही मोहल्ला पठान टोला में 100 केबी और कल नगर का भ्रमण करके जर्जर तार को हटाने का भी काम किया जाएगा। धरने पर बैठे लोगों ने फिलहाल अभी भी धरना जारी रखा है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment