आजमगढ़ : बेहतर तरीके से स्वस्थ्य सुविधाओं में अपना योगदान करने व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लाइफ लाइन हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ अनूप कुमार सिंह को एक निजी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, श्री दिनेश मौर्या जी व राज्य सभा सांसद अमर सिंह, प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अभिजीत भट्टाचार्य भी मौजूद रहे। बुधवार को डॉ अनूप कुमार सिंह जैसे ही लाइफ लाइन हॉस्पिटल पहुंचे हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत डॉ अनूप कुमार सिंह ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मिला यह सम्मान आजमगढ़ की जनता का प्यार है, यह सम्मान सभी शुभचिंतकों एवं सहयोगियों के सहयोग से ही संभव हो सका है साथ हीउन्होंने कहा की सम्मान मिलने के बाद जिम्मेदारियां और बढ़ गयीं है। आने वाले समय में वह इस बात पर विशेष ध्यान देंगे की जनपदवासियों के लिए जो काम किया जाय वह प्राथमिकता से हो। डॉ अनूप के स्वागत के अवसर पर डॉ गायत्री सिंह , डॉ पियूष कुमार, सिंह, मिथिलेश तिवारी, सुनील दत्त विश्वकर्मा, हेमंत श्रीवास्तव सहित सभी कर्मचारी व चिकित्सक उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment