आजमगढ़: प्रत्येक बुधवार की तरह स्वच्छता की अलख जगाने के लिए आमजन को जागरूक करते हुए जागो युवा सेवा संस्थान के युवकों ने बुधवार को नगर के नेहरू हाल के सामने स्थित जनपद की शान पंडित राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा व पूरे पार्क की सफाई किया। बता दें कि जेवाईएसएस प्रत्येक बुधवार को सफाई अभियान चलाता है जिसमे भारी संख्या में युवक बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। संस्थान के सचिव पवन सिंह ने कहा कि यायावर, घुमक्कड़ पंडित राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा ऐसे स्थान पर है जहां से प्रतिदिन जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के आलाधिकारी गुजरते है लेकिन आज तक किसी ने भी इनकी साफ करना मुनासिब नहीं समझा। इस उपेक्षा को देखते हुए जेवाईएसएस की टीम ने उनकी व पार्क सफाई करने का निर्णय लिया। जेवाईएसस के संयोजक विनीत सिंह रीशू ने कहा कि जब लोगों को श्रेय लेना होता है तो सफेदपोश खुद को पंडित राहुल साकृत्यायन से जोड़ लेते है लेकिन आज तक किसी ने भी अपना समय निकालकर पार्क या उनके प्रतिमा का कोई पुरसाहाल नहीं लिया। ऐसी उपेक्षा से सभी को कठघरे में खड़ा करती हैं लेकिन हम युवा अब जनपद की शान रहे किसी भी सख्सियत के साथ अब उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके बाद टीम ने पूरे पार्क व प्रतिमा की सफाई किया और पंडित को आत्मसात करने संकल्प लिया। इस अवसर पर अटल सिंह, ऋषभ पांडेय, किशन, सौरभ सिंह, सौरभ सिंह रितेश सिंह, नंदलाल चौहान, पवन यादव, कुनाल वर्मा, रजत शर्मा, चद्रकांत उपाध्याय, रविंद्र डब्ली, ज्ञानेश तिवारी, रोहित लाल चौहान आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment