.

करेंट की चपेट में आने से ब्लाक के कम्प्यूटर कर्मी की मौत,मचा कोहराम

रानी की सराय:आजमगढ़ : स्थानीय ब्लाक में कार्यरत कम्प्यूटर कर्मी की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के मूल निवासी मनीष राय 32 स्थानीय ब्लाक में कम्प्यूटर ऑपरेटर था। बुद्ववार को सुबह तकरीबन 9 बजे कार्यालय में काम कर रहा था कि तभी सदिग्ध परिस्थितियों में करेंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। सहयोगिआनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मनीष कस्बें में किराये के मकान में रहता था। पुलिस ने घटना की सूचना परिजन को दी। कुछ देर बाद परिजन भी पहुच गये। जिनका रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment