.

मुबारकपुर : बिजली को ले सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में सड़क पर उतरे लोग,दिया धरना

शाहगढ़/आजमगढ़: जनपद में बदहाल विद्युत आपूर्ति एवं बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के मनमाने रवैये से आक्रोशित सपाईयों ने बुधवार को 12:00 बजे दिन में अशरफिया इण्टर कालेज बड़ी अर्जेंटी से एक जुलूस निकाल नगर के विभिन्न मुहल्लों में भ्रमण कर विरोध प्रदर्शन करते हुये सरकार विरोधी नारे लगाये। सदर संसदीय क्षेत्र से सांसद व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक रामदर्शन यादव के अध्यक्षता में यह जुलूस विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर पर 01:00 बजे पहुंचा, जहां पर जुलूस में मौजूद सैकड़ो कार्यकतार्ओं ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। उक्त जुलूस अशरफिया इण्टर कालेज से निकल कर विभिन्न मुहल्लो में होते हुये नगर पालिका पहुंचा उसके बाद मुहल्ला पुरा रानी समौधी होते हुये जुलूस विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर पहुंचा। जहां पर रामदर्शन यादव ने जुलूस को संबोधित करते हुये कहा कि विद्युत विभाग मुबारकपुर व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को लेकर सौतेला रवैया अपना रहा है। बार बार शिकायत करने पर अधिकारी और कर्मचारी समस्या को संज्ञान में नहीं लेते हैं। ऐसा प्रतीत होता है मानों विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को किसी के प्रति जवाबदेही नहीं बनती है। एक तरफ सरकार ग्रामीण क्षेत्र में 18 घण्टे व शहरी और अर्द्ध शहरी क्षेत्र में 22 घण्टे विद्युत आपूर्ति की बात करती है तो ठीक इसके विपरी सरकार के अधिकारी कर्मचारी मुबारकपुर व आस पास के क्षेत्रों में मुश्किल से 8 घण्टे भी बिजली आपूर्ति नहीं की जाती है और वह भी कई किस्तों में लो वाल्टेज के साथ मिलती है। बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी जनहित को अंदेखा कर रहे हैं जो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। श्री यादव ने कहा कि यदि कोई वीआईपी या प्रशासनिक अधिकारी का क्षेत्र में दौरा होता है तो यहीं से बेहतर विद्युत की जाती है, इसका क्या मतलब है। उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि दशहरा और मुहर्रम के बाद तक विद्युत आपूर्ति ठीक नहीं हुई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जायेगा। अन्त में समस्या से संबंधित चार सुत्री मांगों का ज्ञापन एसडीओ विद्युत विजय कुमार को दिया। इस दौरान जुलूस का संचालन हाजी अब्दुल मुकतदीर अंसारी उर्फ पल्लू ने किया। जुलूस में मौलाना अजमल अंसारी, सभासद अरशद जमाल अंसारी, कमलाकांत यादव, दिलीप राजभर, जगदीश, धर्मेन्द्र राजभर, बृजेश यादव, सुलेमान राईनी, अबू बकर, सुल्तान अहमद, इजहार, मुहम्मद अनीस, गुफरान अहमद, मुहम्मद मारूफ अंसारी,विरेन्द्र यादव,देवनाथ यादव,वामिक,नेसार, रामप्रताप यादव,कृष्णा सिंह युवराज आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment