सगड़ी:आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी, जिसमें हत्या के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया व दो अन्य अभी भी फरार है जिनकी तलाशा मे ंकई क्षेत्रों में दबिश जारी है। ख़ास बात है की हत्या की इस घटना में सगे भाइयों के साथ चचेरा भाई भी शामिल है। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मंजय सिंह ने बताया कि मुकदमा संख्या 132,17 धारा 302 आईपीसी में हत्या अभियुक्त अजय तिवारी पुत्र रामशरीख तिवारी,धर्मदेव तिवारी पुत्र रामकवल तिवारी निवासी कुरहंस को बुधवार की सुबह घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया । वहीं अमरनाथ तिवारी, जनार्दन तिवारी अभी भी फरार हैं। विदित हो 20 मई को उर्मिला देवी पत्नी राम तीर्थ तिवारी को निवासी कुहंस द्वारा अपने देवर पर अपने पति रामतीरथ तिवारी 68 वर्ष जो अस्वस्थ थे, उन्हें दिल्ली से घर झाड़ फूंक के बहाने बुलाकर उनकी जमीन सगड़ी तहसील में बैनामा करा कर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। जिसमें तत्कालिक कोतवाल संजय वर्मा ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था, किंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ स्पस्ट खुलासा न होने की वजह से उन्हें बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट जिला प्रशासन द्वारा विसरा जांच हेतु भेजी गई थी जिसमें अब जहर से मृत्यु होना दिखाया गया है। उसके उपरांत पुलिस सक्रिय हुई व आरोपी तीन भाइयों व एक सहयोगी जिनके द्वारा अपने भाई की जमीन बैनामा कराने के उपरांत जहर दिया गया था उनपर हत्या का मामला दर्ज क्र कार्यवाही की गयी ।
Blogger Comment
Facebook Comment