.

20वीं वर्षगांठ पर भारत रक्षा दल ने रक्तदान शिविर आयोजित किया

आजमगढ़: अन्याय-शोषण, भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्षरत संगठन भारत रक्षा दल ने बुधवार को अपनी विश्वसनीयता की 20वीं वर्षगांठ मनाया। इस मौके पर संगठन के साथियों ने मेहता पार्क में रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिसमे 21 भारद के सदस्यों ने महादान किया। इस दौरान संकल्प लिया गया कि जिस भाव से 20 वर्षो तक समाज की सेवा किया गया उसी प्रकार 21वें वर्ष में भी सभी को भारद के उद्देश्यों से लाभांविन्त करायेंगे। पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने किया। रक्तदान शिविर के आयोजन में लगे कार्यकर्ताओं ने बताया कि हमारे संगठन की स्थापना अन्याय-शोषण व अन्य समाजिक कुरीतियों बुराईयों के विरूद्ध जागरूकता व गरीबों मजलूमों अनाथों जरूरतमंदों की सेवा के लिए की गयी है। अपने स्थापना काल से ही हमारे जुझारू सभी कार्यकर्ता संगठन की नीतियों उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में लगे है। इसीक्रम जहां हम बुराईयों के विरूद्ध संघर्ष करते है वहीं जरूरतमंदों की हर व्यक्ति की सेवा के लिए भी रहते है। इसीक्रम में हम अंजान, अपरिचित मृतकों का दाह संस्कार व पिण्डदान करते है और आज हम अंजना अपरिचित जीवितों के लिए आज रक्तदान भी कर रहे हे। हम आज इ्र्रश्वर को धन्यवाद देते है कि इस लायक बनाया है कि हम रक्त दान करके किसी की जान बचा सकते है, रक्तदान करके हम लोग बहुत खुश है लोगो से भी अपील कर रहे है कि लोग इस महादान के लिए आगे आये, ताकि किसी की जान खून के अभाव में न हो। भारत रक्षा दल आगामी दिनों में ब्लाक, तहसील स्तर पर रक्तदान शिविर आयेजित करेगा ताकि जन जन को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जा सके। रक्तदान करने वाले धर्मवीर शर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, सुधीर गुप्ता, आकाश दीप, अमित वर्मा, बलवन्त यादव, अमित गुप्ता, दुर्गेश श्रीवास्तव, रामजन्म निषाद, डा राजीव पाण्डे, अजय विश्वकर्मा, द्वारिकाधीश पाण्डे, प्रवीण गौड़, आलोक शर्मा, सुनील वर्मा, आशीष मिश्रा, अतुल राय, प्रवीन राय, विपुल सिंह आदि ने रक्तदान किया। इस दौरान निजामाबाद विधायक आलमबदी आजमी व जनपद मऊ की नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष सुश्री राना खातून ने रक्तदान करने वालों को हौसला बढ़ाते हुये भारत रक्षा दल के इस कार्यक्रम की जमकर सराहना किया।
इस अवसर पर संगठन के प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू, मोहम्मद अफजल, मनीष, निशीथ रंजन, रवि प्रकाश समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment