सगड़ी: आजमगढ़ : तहसील क्षेत्र के बालापुर गांव में गुरूवार की दोपहर में गांव की महिलाओं ने निमार्ण कार्य को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबाजी किया। पोखरी की जमीन पर एसडीएम सगड़ी द्वारा रास्ता बनाए जाने के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने पोखरी के सामने डीह के स्थान पर तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने तत्काल रास्ते का निर्माण रूकवाने की मांग किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गाटा संख्या 108 में पोखरी है और पोखरी किनारे छोटे-छोटे पेड़ लगे हुए थे। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल और गांव के ही जितेंद्र पुत्र रामपत द्वारा पेड़ों को काट दिया गया है और रास्ता बनाने कि तैयारी कर रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि पोखरे की जमीन पर रास्ता बनने से जमीन पर अवैध अतिक्रमण होगा। ग्रामीणों ने कहा जहां एक तरफ सरकार अवैध अतिक्रमण हटवा रही है वही यहाँ पोखरी पर अवैध अतिक्रमण हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में बृजेश कुमार,प्रदीप यादव,पिंटू,उमेश कतवारू,हरेंद्र ,मंजू,किस्मती, अमरावती देवी, रूबी बच्ची देवी, प्रियंका, शोभा लाल देवी,गुलाबी,अशोक,तारा देवी आदि उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment