आजमगढ़:: खेत की निगरानी कर घर लौटते समय विषैले जानवर के काट लेने से 30 वर्षीय पेशे से राजगीर युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार की देर रात हुई। मौत की सूचना पाकर मृतक के घर पहुंचे पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के आग्रह पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। बरदह थाना क्षेत्र के तिरुहतिपुर फतुही ग्राम निवासी 30 वर्षीय राजू राजभर वृद्ध मां, पत्नी व तीन बच्चों की आजीविका चलाने के लिए राजगीर का कार्य करता था। बुधवार की दोपहर वह खेत में बोई गई फसल की निगरानी करने घर से निकला था। उसी दौरान उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया। घर लौटकर राजू ने यह बात परिजनों को बताई । स्थानीय चिकित्सक के यहां उसका इलाज कराया गया लेकिन देर शाम उसकी हालत अचानक गंभीर हो गई। गांव वालों की मदद से अचेत राजू को इलाज के लिए जौनपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने मौके पर राजस्व कर्मियों को बुलाया। उन्होंने उनसे सरकारी मदद दिलाने में सहयोग करने को कहा।
Blogger Comment
Facebook Comment