आजमगढ़ 21 सितम्बर 2017 -- जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने शासकीय योजनाओं में बैंकर्स की प्रगति ठीक न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा योजनाएं गरीबों के हित में संचालित की जाती है और यदि उसका समय से लाभ उन्हें न मिल पाये तो बेहद आपत्तिजनक स्थिति है। उन्होने कहा कि अनावश्यक रूप से पत्रावलियो को लम्बित रखना और उसका समय निस्तारण न करना अपराध हैै। उन्होने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि पत्रावली अपूर्ण हो तो उसे तत्काल सम्बन्धित विभाग से वार्ता कर ठीक करा लें, लेंकिन लम्बित न रखें। उन्होने कहा कि 15 दिन के अन्दर समस्त योजनाओं की लम्बित पत्रावलियों का निस्तारण प्रत्येक दशा में कर दिया जाय अन्यथा सम्बन्धित शाखा के विरूद्ध शासन को पत्र संन्दर्भित कर दिया जायेगा। उक्त निर्देश जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सलाहाकर व समन्वयक/स्थायी समिति की बैठक करते हुए दिए। इस अवसर पर उन्होने विभिन्न योजनाओं में बैंकों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि शासकीय योजना के क्रियान्यवन में बैंकर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि समय से लाभार्थी के पत्रावलियों का निस्तारण कर दिया जाय तो शासकीय योजना के लाभ से लाभार्थी लाभान्वित हो जायेगा। उन्होने विकास कार्यक्रमों से जुड़े अधिकारियो का निर्देश दिए कि वे बैंकर्स की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिाकारीगण तथा बैंकर्स उपस्थित रहे ।
Blogger Comment
Facebook Comment