आजमगढ़ 21 सितम्बर 2017 -- प्राप्त सूचना के अनुसार प्रमुख सचिव ऊर्जा उ0प्र0/नोडल अधिकारी आलोक कुमार प्रथम 22 सितम्बर को प्रातः 8.00 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर अपरान्ह 2.30 बजे तहसील बूढ़नपुर पहुंचेगे तथा 4.00 बजे तक तहसील बूढ़नपुर का निरीक्षण करेगें। तत्पश्चात वहां से प्रस्थान कर सांय 5.00 बजे से 7.00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीयों के साथ विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक करेगें। और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेगें। प्रमुख्य सचिव 23 सितम्बर को प्रातः 8.30 बजे से सर्किट हाउस से प्रस्थाान कर 9.00 बजे से 10.00 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलरियागंज का निरीक्षण करेगें। प्रातः 10.00 बजे से 11.00 बजे तक शहर के निकट थाना का निरीक्षण करेगें और पूर्वान्ह 11.00 बजे से मध्यान्ह 12.30 बजे तक 50 लाख से उपर के निर्माणाधीन दो परियोजनाओं का पाइप पेयजल योजना सहित का निरीक्षण करेगें। तत्पश्चात वहां से प्रस्थान कर सर्किट हाउस आयेगें और अपरान्ह 2.00 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 2.30 बजे से 3.30 बजे से ग्राम गगनपूर हिच्छनपट्टी (विकास खण्ड बिलरियागंज) का निरीक्षण करेगें और अपरान्ह 3.30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगें।
Blogger Comment
Facebook Comment