आजमगढ़ :-- डी0ए0वी0 इण्टर कालेज परिसर में सूचना विभाग द्वारा आयोजित पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत जनपद स्तर पर तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी के दूसरे दिन विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागीय योजनाओं के बारें में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया तथा प्रतिभा निकेतन, जीजीआईसी स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा छात्र/छात्राओं द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा वाद-विवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया गया। इसके साथ ही सूचना विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों मुन्ना लाल यादव एण्ड पार्टी तथा शीला अभोरिक बिरहा पार्टी द्वारा शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारें अपने लोकगीत के माध्यम से विस्तार से लोगों को बताया गया। जनपद स्तरीय अन्त्योदय मेला /प्रदर्शनी में स्वास्थ्य, माध्यमिक शिक्षा, नेडा, पंचायती राज, भूमि संरक्षण, सिंचाई एवं जन संसाधन, खादी एवं ग्रामोउद्योग, जिला उद्योग केन्द्र, पशुपालन, दिव्यांग, जिला पुस्तकालय, ग्राम्य विकास, कौशल मिशन, श्रम, पुलिस, सूचना, बाल विकास, उद्यान आदि विभागों के स्टाल लगाये गये थे तथा जहां सूचना विभाग द्वारा प्रचार-साहित्य का वितरण किया गया वही पर विभिन्न विभागों द्वारा भी अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ बुकलेट, पोस्टर आदि वितरित किया गया। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा पं0 दीन दयाल उपाध्याय के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय निष्ठा एवं व्यवहारिक कर्मशीलता के अप्रतिम उदाहरण थे और उनके विचार सर्वागीण थें। वे विचारक अर्थशास्त्री, समाज शास्त्री, इतिहासकार और पत्रकार थें। पं0 दीन दयाल उपाध्याय तेजस्वी एवं यशस्वी चिन्तक रहे है उनके चिन्तन के मूल में लोक मण्डल और राष्ट का कल्याण समाहित है। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभु नारायण पाण्डेय उर्फ प्रेमी जी ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला खादी ग्रामोउद्योग अधिकारी, एनआरएलएम, जिला पंचायती राज विभाग, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, प्रचार्य आईटीआई ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
Blogger Comment
Facebook Comment