आजमगढ़। शहर कोतवाली में गुरूवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर की विभिन्न पूजा समिति सदस्यो व सम्मानित नागरिको को दिशा निर्देश दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एसपी सिटी सुबाष चन्द्र गंगवार ने समिति सदस्यों को पडांल सुरक्षा संबधित जानकारी दी। बताया कि दशहरे में सिविल ड्रेस में महिला/पुरूष पुलिस कर्मियो की तैनाती रहेगी। जो कि सब पर नजर रखेंगे । शराब पीकर मेले में या पंडाल के आस पास कोई मिला तो उनके विरूद्व कार्रवाई की जायेगी। शहर कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि कहा कि त्योहार हमे शांति और आपसी भाई चारे का संदेश देते है और हमे इसे शांति और मिल जुल कर मनाना चाहिये। उन्होने आगे कहा की यदि कोई भी त्योहारों मे इसे भंग करने की कोशिश करेगा ऐसे उपद्रवी तत्वों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। चाहे वह कितना भी प्रभावशाली या शक्तिशाली क्यों न हो। बैठक में सीओ नगर सचिदानन्द,एसडीएम सदर प्रशांत कुमार,राधेमोहन गोयल,राजेश चौरसिया,अभिषेक जायसवाल दीनू,विभाष सिन्हा आदि नगर के सम्मानित नागरिक मौजूद थे।
Blogger Comment
Facebook Comment