.

पुलिस की सरपरस्ती में धड़ल्ले से हो रहा है बालू खनन, राजस्व विभाग को लाखों का चूना

रिपोर्ट : वरुण सिंह : आजमगढ़ : जनपद में बालू खनन माफिया इन दिनों सक्रिय हो गए हैं नतीजा यह है कि दिन हो या रात खनन माफिया प्रशासन की सरपरस्ती में रोजाना लाखों रुपए का राजस्व का चूना लगा रहे हैं । धड़ल्ले से हो रहे बालू को प्रशासन आंख मूंदे हुए हैं । बता दें कि रौनापार थाना क्षेत्र के देवरांचल में कई जगह से बालू एक साल पूर्व ठेके के माध्यम से निकलता था । इधर सालों से बालू खनन का पट्टा नहीं हुआ है । नतीजा यह है कि रौनापार पुलिस की सरपरस्ती में हैदराबाद बाढ़ू का पूरा सिंही गढ़ भसहवा इस्माइलपुर सहित दर्जनों गांवों से खनन माफिया बेधड़क बालू निकाल रहे हैं और 3500 सौ से लेकर 4000 में प्रति ट्रोली बेच रहे हैं नतीजा यह है कि रोजाना सैकड़ों ट्रोली बालू जनपद के विभिन्न बाजारों व गांव में मकान बनने के लिए जा रहे हैं । इतने बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन को जिलाधिकारी से लेकर के पुलिस प्रशासन आंखें मूंदे हुए देख रहा है । लेकिन खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस प्रतिटाली 1000 लेकर के बालू भरी टाली को थाना क्षेत्र से पास करा रही है । पुलिस की शह के कारण खनन माफियों का हौसला बुलंद है । यही नहीं खनन माफिया कई बार आपसी वर्चस्व को लेकर के कई बार आपस में भिड़ चुके हैं लेकिन पुलिस नजरअंदाज करती जा रही है पुलिस की इस नजरअंदाजी का नतीजा कभी भी बड़ी घटना के साथ देखने को मिल सकता है ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment