.

सगड़ी : अधिवक्ता समाज का होता है प्रहरी : तारकेश्वर मिश्र


अधिवक्ता समिति का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
रिपोर्ट : वरुण सिंह :आजमगढ़ : अधिवक्ता मजबूत, स्वतंत्र, और त्याग कि मूर्ति होता है । इसके लिए अधिवक्ताओं में एकता जरूरी है । उक्त बातें सगड़ी अधिवक्ता समिति के शपथ ग्रहण समारोह में सेंट्रल बार के अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र ने कहीं । कहा कि अधिवक्ताओं ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । अधिवक्ता समाज का प्रहरी है । अधिवक्ता की हर जगह जरूरत होती है हमें अधिकारी और समाज किस निगाहों से देखते हैं यह किसी से छिपा नहीं है । इसलिए हमारे अंदर डर बना रहता है । इस डर को समाप्त करने के लिए हमें अपनी ताकत का सही ढंग से इस्तेमाल करना होगा । डिस्ट्रिक्ट बार के वर्तमान मंत्री अजय सिंह ने कहा कि हमे समाज व अधिकारियों में विश्वास कायम करने के लिए एकता जरूरी है । डिस्ट्रिक्ट बार के पूर्व मंत्री अरविंद पाठक ने कहा कि आजादी की लड़ाई में आजमगढ़ के अधिवक्ताओं का विशेष योगदान रहा है अधिवक्ता हमेशा न्याय दिलाने के लिए डटकर खड़े रहते हैं । कार्य समिति के सदस्य आभा श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता सबके लिए कार्य करता है और हमें एकता एकता बनाए रखने के लिए काम करना होगा । पूर्व डीडीसी जय प्रकाश पांडे ने अधिवक्ता एकता पर बल देते हुए कहा कि चाहे वह तहसील का अधिवक्ता हो चाहे वो दीवानी या कलेक्ट्रेट या हाई कोर्ट का अधिवक्ता हो सभी लोग एक समान हैं और हमें सभी के लिए काम करना होगा । इस दौरान सगड़ी अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष चुने गए मंकेश्वर मित्र ने आगत जनों के प्रति आभार व्यक्त किया इस । दौरान अध्यक्ष मंकेश्वर मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपति चौहान उपाध्यक्ष राजेश कुमार राजभर उपाध्यक्ष रामवृक्ष भास्कर मंत्री अनिल कुमार श्रीवास्तव सहमंत्री गुलवास सहमंत्री मंत्री अमरेंद्र सिंह सह मंत्री राधेश्याम मिश्रा कोषाध्यक्ष रमेश यादव सदस्य कृष्ण चंद्र पांडे राम शब्द चंद्रप्रकाश संतोष कुमार सत्यराम यादव विंध्यवासिनी राय शैलेश कुमार सोनकर संजय कुमार राय मोहम्मद नासिर एक्तेदार अहमद को पद व गोपनीयता कि शपथ दिलाई गई । इस दौरान अधिवक्ता आशीष मिश्र, सहाबुद्दीन खान, वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव, वेद प्रकाश शुक्ला, सूर्यभान यादव, मुकेश राय, संजय राय, तारकेश्व,र राजेश यादव आदि उपस्थित थे ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment