.

खस्ताहाल हुआ भदुली मार्ग- बाग लखराव सम्पर्क मार्ग, प्रयास ने सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़: भदुली मार्ग से एकरामपुर, बाग लखराव को जाने वाले सम्पर्क मार्ग के खस्ताहाल होने की शिकायत को लेकर सामाजिक संगठन प्रयास की अगुवाई में एकरामपुर गांव के प्रधान रिंकू ने लोक निर्माण खंड पांच अधिशासी अभियंता को गुरूवार को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान ने बताया कि लगातार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी जनहित कार्य में रूचि नहीं ले रहे है जिससे ग्रामीण जनता में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने उक्त मार्ग की अतिशीध्र मरम्मत/निर्माण कराने की मांग किया। सौंपे गये ज्ञापन में प्रयास संस्थान के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि आजमगढ़ भदुली मार्ग से एकरामपुर, बाग लखराव प्राइमरी स्कूल तक जाने वाला सम्पर्क मार्ग बीते कई महीनों से क्षतिग्रस्त है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। वर्तमान समय में हो रही बारिश से क्षतिग्रस्त मार्ग पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गये है जिस पर चलना जान जोखिम में डालने जैसा है। इन गड्ढों में भारी जलजमाव से आने-जाने वाले वाहन चालकों को पता भी नहीं पाता कि गड्ढे कितने बड़े या छोटे है। सम्पर्क मार्ग जगह-जगह से निर्माण के अभाव में लगभग कट चुका है जिसके फलस्वरूप दो किलो मीटर की दूरी के मार्ग पर 30-50 मिनट का समय लग जाता है। ऐसे में उक्त खस्ताहाल मार्ग की अतिशीध्र मरम्मत की आवश्यकता है। संस्था के सचिव इंजी0 सुनील यादव ने कहा कि उक्त मार्ग का अतिशीध्र मरम्मत कराया जाये ताकि मार्ग से गुजरने वालों को दुर्घटना से बचाया जा सके, चेतावनी दी की इसके बावजूद अगर 15 दिन के भीतर उक्त मार्ग का मरम्मत या निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा तो ग्रामीण सहित संस्था के लोग प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में हरिचन्द राव, आशीष मौर्या, मृदुल मौर्य, गौतम गौंड, रमेश, राजेन्द्र, आसिफ, आलोक यादव, शमसाद रिंकू मौर्या, अम्बीश यादव, अभिलाब गोंड, मंदीप गोंडद्व करन मौर्य, क्वीन यादव, मिलन गोंड, डा हरगोविन्द विश्वकर्मा, डा विरेंद्र पाठक, आशुतोश दुबे, अमित दुबे आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment