.

मुबारकपुर विधायक ने क्षेत्र भ्रमण कर जरूरतमंदो को वेतन से दी आर्थिक सहायता

मुबारकपुर : आजमगढ़ : गुरुवार को विधायक मुबारकपुर शाह आलम गुड्डू जमाली ने अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और जनता का हाल चाल जाना। इस दौरान हमेशा की तरह उन्होंने जरूरतमंदो को  इलाज और शादी के लिये अपने वेतन से आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक ने कुल 87 हजार रुपये के चेक 15 जरूरतमंदो के बाच वितरित किया। जिनकी मदद विधायक मुबारकपुर ने किया उनमे (1)ठाकुरदीन निवासी बजहा को इलाज के लिये पांच हज़ार , (2) मो0  ज़ुनून निवासी मुबारकपुर पूरा सोफी को शादी के लिए पांच हज़ार, (3) रमाकर चौबे निवासी करउत को इलाज के लिये दस हज़ार (4) श्यामा देवी पत्नी लौटन राम निवासी देवली खालसा को इलाज के लिये पांच हज़ार का (5) हरि ओम निवासी देवली खालसा को इलाज के लिये पांच हज़ार (6) बसरुन्निसा निवासी लोहरा तकिया  को शादी के लिये पांच हज़ार (7) शौव्वाल निवासी जहानागंज को दस हज़ार शादी के लिये (8) संतरा देवी पत्नी स्व0  राजकुमार पासी  को पांच हज़ार (9) शकील अहमद पूरा दुल्हन को इलाज के लिये सात हजार  (10) शाहमोहम्मदपुर की अफसाना खातून को शादी के लिये पांच हज़ार का  (11) कफील अहमद जहानागंज को दस हज़ार इलाज के लिये (12) शबीना खातून पत्नी मुस्तकीम निवासी असाउर को इलाज के लिये पांच हज़ार का (13) एजाज़ अन्सारी रामपुर जहानागंज को इलाज के लिये पांच हज़ार का (14) मो0  बशीर निवासी मिल्लत नगर शादी के लिये पांच हज़ार का तथा (15) बेबी निवासिनी चक सहदरिया को शादी के लिये पांच हज़ार का चेक प्रदान किया। कुल 87 हजार रुपये विधायक  मुबारकपुर ने अपनी मिलने वाली विधायक वेतन से दिया और  कहा कि मेरी राजनीत का उद्देश्य ही गरीब असहाय जनता की मदद करना है। इस क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक के साथ श्री कृष्ण शास्त्री, श्री राम, महाप्रधान श्याम देव चौहान ,शाह आलम ,शकील अंसारी ,सलेमान अंसारी,नोमान प्रधान,जंग बहादुर चौहान प्रधान ,पूर्व महाप्रधान आज़म नाउ,डॉक्टर उस्मान गनी ,वसीक प्रधान ,आदिल प्रधान , सलहुद्दीन प्रधान , हाफ़िज़ रिज़वान ,प्रधान , सलीम गद्दु जिम , ख़ालिक़ नाज़िम प्रधान ,जियाऊर्रहमान , नोरुलइस्लाम गद्दु , अब्दुल्लाह मसलहुद्दीन अंसारी, जमशेद आलम गद्दु ,इश्तियाक़ अज़ीज़ी ,हबीबुर्रहमान अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment