आजमगढ़: तहबरपुर थाना क्षेत्र के डगरा गांव निवासी युवती अपनी शादी से नाखुश थी। इसलिए मंगलवार की शाम कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसकी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घर वालों का कहना था कि धोखे से बीए में पढने वाली युवती की कक्षा आठ पास मंदबुद्धि युवक से शादी हो गई थी। अपने पति की दशा देखने के बाद युवती परेशान रह रही थी। उसके पिता दूसरी शादी तलाश रहे थे। इसी बीच उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तहबरपुर थाना क्षेत्र के डगरा गांव निवासी खूशबू यादव (20) पुत्री हरिराम बीए भाग दो में पढ़ रही थी। खूशबू की शादी 21 मई 2017 को सरायमीर थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद खूशबू विदा होकर अपनी ससुराल गई। वहां करीब दस दिन रहने के बाद मायके चली आई। तभी से यहीं रह रही थी। खूशबू के पिता हरिराम ने बताया कि खूशबू का पति कक्षा आठ पास था। उसकी दीमागी हालत भी ठीक नहीं थी। वह खूशबू से ठीक तरह से बात नहीं करता था। जिसको लेकर खूशबू काफी परेशान रहा करती थी। परिजनों ने बताया कि वह लोग खूशबू की दूसरी शादी करने के लिए लड़का तलाश रहे थे। उधर मंगलवार की शाम खूशबू ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीओ बूढ़नपुर शिवनाथ गुप्ता ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
Blogger Comment
Facebook Comment