ठेकमा/मुहम्मदपुर: गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव में शुक्रवार की अलसुबह कच्चे मकान का दीवार गिरने से मलबे में दबी एक 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार अमरपुर गांव निवासनी मृतका सहदेई 62 पत्नी स्व.त्रिभुवन शुक्रवार को भोर में उठी और नित्य क्रिया करने के बाद पुन: अपने घर में बिस्तर पर गई। बारिश हो रही थी और कुछ देर बाद सहदेई का कच्चा मकान अचानक ढह गया जिससे सहदेई व चार बकरिया दब गई। जिसमें एक बकरी की मृत्यु हो गई मकान गिरने की आवाज को सुनकर बगल की मडई में सो रहे सहदेई का पुत्र शिवप्रसाद शोरगुल करने लगा आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े और शहदेई को दबे मलवे से बाहर निकाला तो देखा उसकी सांस चल रही थी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतका के पुत्र शिवप्रसाद ने गंभीर पुर थाना पुलिस को दिया जिस पर प्रभारी नदीम अहमद फरीदी अपने सिपाहियों को लेकर मौके पर पहुंच गये और पूछताछ में जुट गये। इधर अम्बपुर गांव के प्रधान पुत्र बृजेश कुमार ने गांव के लेखपाल वह कानूनगो को सूचित किया। सूचना पाकर कानूनगो हरीश चंद्र श्रीवास्तव और लेखपाल कन्हैया मौके पर पहुंच गए सारी प्रक्रिया पूर्ण पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस संबंध में कानूनगो हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शासन द्वारा जो भी सुविधा के पात्र होंगे वह सुविधा मृतका के परिवार को दी जाएगी। सूचना पाकर मृतका की पुत्री सुशीला अपने घर से मौके पर पहुंची परिजनों का रो रोकर हाल बुरा था।
Blogger Comment
Facebook Comment