.

डॉ महेंद्र पांडेय के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष , बांटी मिठाई

आजमगढ़/देवगांव/ठेकमा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर महेंद्र नाथ पांडेय के प्रदेश अध्यक्ष बनने के खुशी में मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय प्रकाश गुप्ता व संचालन निखिल राय ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए हुए जिलामहामंत्री ब्रजेश यादव ने कहा कि उपमुख्यमंत्रीव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त किया था। अब महेंद्र नाथ पांडेय को शीर्ष नेतृत्व ने यह दायित्व सौपा है। नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडेय का आजमगढ़ से ही बहुत ही गहरा लगाव हैं हम लोगों को इस बात की खुशी है कि प्रदेश का नेतृत्व एक ऐसे व्यक्ति के हाथ में है जो आजमगढ़ को अपना दूसरा घर समझता है। इस दौरान भाजयुमो के जिला संयोजक कमलेंद्र मिश्र, भाजपा के जिला आईटी प्ररी वरूण राय, मृगांक शेखर सिंहा, विवेक निषाद,अवनीश चतुवेर्दी, अभय दत्त गोंड, विकास मिश्रा, रंजीत वर्मा, नरेंद्र बहादुर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। देवगांव में डा.महेंद्र नाथ पांडेय को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर विधानसभा लालगंज के कार्यकतार्ओं एवं क्षेत्रीय जनता ने स्थानीय तहसील परिसर में नारों के साथ पटाखे फोड़ एवं मिष्ठान वितरण करके खुशी मनाया। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह एडवोकेट एवं ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि श्री महेंद्र नाथ पांडेय कुशल संगठन शिल्पी के साथ साथ कार्यकतार्ओं के बीच में रहकर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले व्यक्ति हैं जिनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। श्री पांडेय के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सभी  कार्यकतार्ओं का मनोबल और बढ़ा है। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह,नागेंद्र सिंह,योगेंद्र राय,अनिल राज गुप्त,रजनीकांत सोनकर,राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, शीतला, रामसेवक यादव, कृष्ण कुमार मोदनवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में ठेकमा मंडल भाजपा कार्यकर्ताआें ने डा.महेन्द्र नाथ पाडेंय को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताआें व युवाओं ने मिष्ठान बांट कर खुशी जाहिर किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रमोद राय,चडेंश्वर राय जिलाउपाध्यक्ष,सुनिल राय,विजय शंकर तिवारी,अरूण उपाध्याय,अनिल राय,सुनिल राय,कृष्णानन्द तिवारी सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे। अतरौलिया में भी भाजपा  के शीर्ष नेतृत्व द्वारा केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडे को  प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकतार्ओं में खुशी की लहर है। इसी क्रम में अतरौलिया नगर पंचायत स्थित भाजपा नेता रमेश सिंह रामू के आवास पर अतरौलिया मंडल अध्यक्ष आनंद तिवारी तथा जितेंद्र सिंह गुड्डू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकतार्ओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर मुख्य रुप से रमेश सिंह,रामू,चंद्रजीत तिवारी,मोहित यादव,नीरज तिवारी,शेरू पांड, अभिमन्यु  पांडे,संत राम निषाद,अरविंद तिवारी,पप्पू पांडे सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment