देवंगाव/आजमगढ़: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चकमजनी गांव में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्र वार की देर रात को बदं कमरें में फांसी लगा ली। परिजन को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई तो घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार चकमजनी गांव निवासनी मृतका सोनम 20 पुत्री लाल बहादुर ने शुक्रवार की देर रात को संदिग्ध परिस्थितियो में फांसी लगा ली। मृतका के परिजन का आरोप है कि शुक्र वार की सुबह सोनम की बड़ी मां से किसी बात को लेकर नोंकझोक हो गई हुई थी उसी से क्षुब्ध होकर देर रात को फांसी लगी ली। मृतका मुंबई में रहती थी वही पर शिक्षा ग्रहण करती थी। 21 सिंतबर को मुंबई से आई हुई थी। वही पुलिस ने शव को कब्जे मे ंलेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। मृतका तीन भाई व् एक बहन में छोटी थी।
Blogger Comment
Facebook Comment