.

समूह से समाज में आत्मनिर्भरता के बेहतर कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित

आजमगढ़  -- उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में नेहरूहाल में समूह के माध्यम से समाज में आत्म निर्भरता तथा आर्थिक विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद नीलम सोनकर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि समाज में आत्म निर्भरता लाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी के साथ काम करना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होने कहा कि वर्तमान में महिलाएं संगठित होकर आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए नियमित प्रयास करते हुए आगे बढ़ रही हैै। विकास खण्ड ठेकमा के अन्तर्गत आजीविका के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाला समूह अम्बेडकर आजीविका स्वंय सहायता समूह, भैसपुर की श्रीमती बिमला देवी, सबसे अच्छा सीएलएफ प्रगति प्रेरणा महिला संकुल संघ ठेकमा की संगीता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बरदह कलस्टर की ब्लाक रिसोर्स परसन ममता को पुरस्कृत किया गया। सविता देवी कृषि सखी को सबसे अच्छा ग्राम संगठन चाॅद प्रेरणा ग्राम संगठन के रूप मंे पुरस्कृत किया गया। शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर स्कूल ड्रेस सिलाई कर बच्चों को ड्रेस वितरित कराने के लिए आरती देवी , गीता प्रजापति, धारा प्रेरणा ग्राम संगठन को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला मिशन प्रबन्धक गुलाब चन्द्र सरोज ने समूह के महत्व को लोगों तक पहुंचाते हुए कहा कि समूह के माध्यम से व्यक्ति समाज में बेहतर कार्य कर सकता हैै। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, परियोजना निदेशक दुर्गादत्त शुक्ला, अग्रणी जिला प्रबन्धक मनोज कुमार आदि उपस्थित थंे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment