आजमगढ़ : नगरपालिका प्रशासन को कई बार सूचित किए जाने के बावजूद भी कुंवर सिंह उद्यान में नगर पालिका की तरफ से साफ सफाई ना होने से गुरुवार की सुबह योग मंच के तत्वाधान में कुंवर सिंह उद्यान में योग शिविर के बाद आदर्श योग शिक्षक देव विजय यादव के सानिध्य में पार्क में फैली हुई गंदगी कि साफ सफाई हुई जिसमें योग मंच के साधक साधिका , संतोष पांडेय, प्रमोद, दीपक जायसवाल, दिग्विजय, प्रहलाद, सोनू, कविता, शोभा, चांदमती समेत सैकड़ों योग साधक ने सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई। देव विजय यादव ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन से लेकर के जिलाधिकारी महोदय तक कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर पालिका प्रशासन कुंवर सिंह उद्यान पार्क की कोई साफ सफाई नहीं कर रहा जिससे पूरे पार्क में गंदगी व घास के बढ़ जाने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है इसलिए आज योगमंच के साधक साधिका द्वारा सफाई अभियान शुरु किया गया है सफाई अभियान के दौरान जय श्री यादव ने बताया घर या अपने आसपास में संक्रमण फैलने से बचाने और गंदगी के पूर्ण निपटान के लिये हमें ध्यान रखना चाहिये कि गंदगी को केवल कूड़ेदान में ही डाले। साफ-सफाई केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि ये घर, समाज, समुदाय, और देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हमें इसके महत्व और फायदो को समझना चाहिये। हमें भारत को स्वच्छ रखने की कसम खानी चाहिये कि न तो हम खुद से गंदगी करेंगे और ना किसी को करने देंगे। आगे कहा की स्वच्छता एक क्रिया है जिससे हमारा शरीर, दिमाग, कपड़े, घर, आसपास और कार्यक्षेत्र साफ और शुद्ध रहते है। हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिये साफ-सफाई बेहद जरुरी है। अपने आसपास के क्षेत्रों और पर्यावरण की सफाई सामाजिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के लिये बहुत जरुरी है। हमें साफ-सफाई को अपनी आदत में लाना चाहिये और गंदगी को हमेशा के लिये हर जगह से हटा देना चाहिये क्योंकि गंदगी वह जड़ है जो कई बीमारियों को जन्म देती है।
Blogger Comment
Facebook Comment