.

लक्ष्य पूर्ती हेतु प्रत्येक ब्लॉक में आयोजित होंगे वृद्धावस्था पेंशन कैंप,तिथि निर्धारित

आजमगढ़ -- जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वृद्धवस्था पेंशन योजना अन्तर्गत लक्ष्य पूर्ति किए जाने हेतु निर्धारित तिथि 7 सितम्बर से निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों के साथ वृद्धवस्था पेंशन योजना के पात्र लाभार्थियों को भी सम्मिलित करते हुए कैम्प का आयोजन कराना सुनिश्चित करें । सम्बन्धित ब्लाक के अन्तर्गत पड़ने वाले नगरपालिका परिषद/नगर पंचायत क्षेत्र के पात्र वृद्धवस्था पेंशन के आवेदन पत्रों की प्रक्रिया भी कैम्प में पूर्ण की जायेगी। जिलाधिकारी ने वृद्धवस्था पेंशन के कैम्प हेतु निर्धारित तिथियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि सितम्बर माह में विकास खण्ड पल्हना में 07 एवं 08 कोयलसा में 11 एवं 12, पल्हनी में 13 एवं 14, तरवां में 15 एवं 16, तहबरपुर में 18 एवं 19, रानी की सराय में 20 एवं 21, ठेकमा में 22 एवं 23, सठियांव में 25 एवं 26, मेंहनगर में 27 एवं 28 तथा अक्टूबर माह में बिलरियागंज में 3 एवं 4, अहिरौला में 5 एवं 6, मार्टिनगंज में 7 एवं 9, जहानागंज में 10 एवं 11, महराजगंज में 12 एवं 13, मुहम्मदपुर में 16 एवं 17, मिर्जापुर में 18 एवं 23, फूलपुर में 24 एवं 25, पवई में 26 एवं 27, हरैया में 28 एवं 30, अजमतगढ़ में 31 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर, लालगंज में 2 एवं 3 नवम्बर तथा अतरौलिया में 4 एवं 6 नवम्बर को कैम्प आयोजित करने की तिथि निर्धारित की गयी है। जिलाधिकारी ने उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment