आजमगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा स्थित मंडलाकारागार का बुधवार को जनपद न्यायाधीश सैय्यद अफताब हुसैन रिवजी ने औचक निरीक्षण किया। साथ ही बैंरको, भोजनालय, साफ सफाई का निरीक्षण कर मताहतों को दिया निर्देश दिये। जिला जज के निरीक्षण से जेल में हड़कंप मचा रहा। हालाकि जेल में निरीक्षण के दौरान कोई आपत्ति जनक वस्तु नही मिली। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह,एसपी अजय कुमार साहनी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। वही अधिकारियो के जाते ही जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
Blogger Comment
Facebook Comment