.

नवरात्र! उपासना के साथ व्रत का महापर्व गुरुवार से, बाजार में भारी भीड़


आजमगढ़। पित्रृपक्ष की अम्वस्या के पश्चात गुरूवार को प्रारम्भ हो रहे देवपक्ष के प्रतिपदा से शक्ति पूजन का त्यौहार शारदीय नवरात्र की शुरूआत हो रही हे। नवरात्र में देवी पूजन की तैयारियों में लोग पूरे मनोयोग से लग गए हैं है। एक तरफ पूजन सामग्री के बाजार सज गये है वहीँ भारी संख्या में श्रद्धालु इन दुकानों से पूजन समाग्री की खरीददरी करते देखे जा रहे है। नगर के देवी मंदिरों को जहां साफ सफाई के साथ रंग बिरंगी झालरो से सजाया जा रहा है। वही आकर्षक पूजा पंडालों का निमार्ण भी शुरू हो गया है। बुधवार की देर शाम को नगर के तमाम मंदिरो पर व्यापक रूप से साफ सफाई व रंग रोगन का कार्य किया जा रहा था। वही रंग बिरंगी झालरों से मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। मुख्य चौक पर बुधवार की शाम को लोग पूजन समाग्री की खरीददारी के लिए जुटे रहे । जिससे इस कदर भीड़ जुटी रही कि जाम लगा रहा। पुलिस के जवानो ने लोगो को इधर उधर कर किसी तरह से वाहनो को पास कराया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment