.

सगड़ी: आवास,राशन कार्ड के लिए कटान पीड़ितों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

सगड़ी: आजमगढ़ : तहसील क्षेत्र के ब्लाक हरैया अंतर्गत ग्राम सभा रोशनगंज के दर्जनों कटान पीडित दलित महिलाएं,पुरुषों ने ग्राम प्राधनो द्वारा आवास, राशनकार्ड नही दिए जाने का आरोप लगाते हुए तहसील पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा और वर्ष 2010 से अब तक मिले आवासों और राशनकार्डो की जांच कर कार्यवाही की मांग की। बुधवार की दोपहर ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली से तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने आधे घण्टे तक जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए पूर्व और वर्तमान प्रधान पर आवास और राशनकार्ड नही देने का आरोप लगते हुये ज्ञापन सौंप कर जांच की मांग की। साथ ही अपने चहेतों को सुविधाएँ देने का आरोप लगया। जिस पर तहसीलदार प्रेम प्रकाश राय ने जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया, वही ग्राम प्रधान रामबचन यादव ने कहा कि रोशनगंज सन 1990 की बाढ़ में कट गया था तब आबादी लगभग 4000 से ऊपर थी और वर्तमान में कुल आबादी लगभग 2000 है,जबकि वोटरों की संख्या 3654 है एवं कटान से विस्थापितो को आराजी देवारा करखिया पकड़िहवा में एक कालोनी बनाकर सरकार ने बसा दिया था पर लोग अब भी नियमो को किनारे रख कर दो जगह वोटर है और तमाम सुविधाएँ ले रहे है। दावा किया कि अगर जांच हो जाय तो परते खुलकर सामने आ जायेगी। इसी ब्लाक के बहावनपुर के ग्रामीणों पात्रता सूची गलत बनाने और पुन: जांच कर नई सूची जारी करने की मांग की है और ग्रामीणों का आरोप है कि पिछली सूची में नाम था पर जो नयी सूची जारी की गई उसमे गलत कार्य कर कर्मचारियों ने नाम काट दिया। इस दौरान प्रभावती, द्रोपदी, सुमन, राधिका, शांति, फुला, हरिशचन्द्र, रामप्रीत, पुरषोतम, रामकेर, दिनेश, प्रेमा आदि उपस्थित  रहे ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment