आजमगढ़: जनपद में सिक्कों को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के कारण सामाजिक संगठन प्रयास का दल बुधवार को जिलाधिकारी से मिला और उन्हें पत्रक सौंपकर बैंककर्मियों द्वारा सिक्कों को लेने से आनाकानी किए जाने के प्रकरण से अवगत कराया साथ ही इस मामले में बैंकों को उचित दिशा निर्देश जारी करने की मांग किया। इस बाबत संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि जनपद में बीते दो तीन माह से सिक्कों को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई। आम दुकानदार तो इसमें शामिल हैं ही कुछ बैंक शाखाओं में भी सिक्के लेने से परहेज किया जा रहा है जिससे आम जनता भी भ्रमित हो जा रही है। उन्होंने डीएम से इस मामले में स्थिति स्पस्ट कर निर्देश जारी करने की गुहार लगायी। ज्ञापन सौंपने वालों में रामजनम,राजीव कुमार शर्मा, हरिगोविन्द विश्वकर्मा, शेरअली, कुंवर तरूजेश सिंह, शशिकांत शुक्ला सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment