.

दीदारगंज : ढिबरी की आग से झुलसी छात्रा की उपचार के दौरान मौत

आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुलाखुर्द गांव में गुरूवार की अलसुबह एक 16 वर्षीय छात्रा आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दीदागरंज थाना क्षेत्र के महुलाखुर्द गांव निवासनी छात्रा पूनम पुत्री महेन्द्र गुरूवार की अलसुबह बिजली न होने से ढिबरी जला कर कमरें में पढ़ रही थी कि अचानक आंधी से ढिबरी गिर गई जिससें आग लग गई और आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन फानन में पूनम को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने हालत देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ था। मृतका तीन भाई व दो बहनों में छोटी थी, वह इंटर की छात्रा की छात्रा थी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment