.

चौथे दिन भी धरने पर डंटी रही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां

आजमगढ़: आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन का धरना गुरूवार को चौथे दिन भी नगर के रिक्शा स्टैण्ड पर जारी रहा। काली पट्टी बांधकर धरनारत आंगनबाड़ी व सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर मुखर रही और शासन सुनो हमारी मांग जैसे नारों से अपनी आवाज बुलंद किया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीमा यादव व संचालन अभयदत्त गौंड एडवोकेट ने किया।
धरने को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा बीएलओ और पल्स पोलियो अभियान में हमारी ड्यूटी न  लगाने सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर हम धरनारत हैं लेकिन अभी तक शासन हमारी समस्याओं केा अनसुना कर रहा हैं। इसके विपरीत जिला प्रशासन के जरिये दबाव बनवाकर धरना खत्म करने के लिए लगातार दबाव बनवा रहा है लेकिन हम मांग पूरी होने तक डटे रहेंगे। जिलाध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि हम तीन विभागों का काम पूरी ईमानदारी से करते आये है लेकिन हमारी मेहनत का हमें वाजिब वेतन नहीं दिया जा रहा, जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक हमारी कलम बंद रहेगी। इसके लिए हम कोई भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
जिला महामंत्री लक्ष्मी सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर  व सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों को न्यूनतम 18 हजार वेतन प्रतिमाह दिया जाये, सहायिकाओं को न्यूनतम 9 हजार रूपये प्रति माह दिया जाए, विशेष योग्यता रखने वाली आंगनबाड़ियों को मुख्य सेविका पद पर पदोन्नति दी जाए। सरकार हमारी मांगों को जब तक पूरा नहीं करती है जब तक यह धरना अनवरत जारी रहेगा।
एसोसिएशन के जिला संरक्षक संजीवन कुमार गौतम ने कहा कि कार्यकत्रियाँ  से तीन विभागों का काम लिया जाता है, अपने हक की मांग करने पर इनकी आवाज को कुचलने का काम किया जाता हैं जो गलत है। सरकार सभी मांगे वाजिब है लिहाजा सरकार तत्काल इस पर शासनादेश जारी कराये और धरना समाप्त कराये।
धरने में  शिवकुमारी यादव, लक्ष्मी गौंड, वंदना पाठक, संगीता गौंड, शशिकला यादव, सरोज उपाध्याय, सरोज पाल, बीना शर्मा, माधुरी चैरसिया, विजय लक्ष्मी, किरण सिंह, मंजू मौर्य, कंचन राय, अनीता श्रीवास्तव, ममता निगम, निर्मला देवी, निशा देवी, प्रमिला सिंह, किरण, शंकुतला, रोनिका यादव, प्रिया, अफसरी, शिमला, सरिता सिंह समेत भारी संख्या में कार्यकत्रियां मौजूद रही। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment