आजमगढ़ : एक घंटा राष्ट्र को, एक मुट्ठी समाज को अर्पित करने के उद्देश्य से गठित संगठन भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आज अपने 21 वें स्थापना दिवस के अवसर पर राहुल सांकृत्यायन महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। अस्पताल में फल वितरण करने आये कार्यकता्र्रओं ने बताया कि समाज में कम होता भाईचारा, बढ़ते अन्याय व भ्रष्टाचार, असहायों पीड़ियों, शोषितो की सेवा-मदद हेतु भारत रक्षा दल का गठन 21 सितंबर 1997 को किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को एक घंटा राष्ट्र को-एक मुट्ठी समाज को देने का महामंत्र दिया गया है, जिसके तहत हम अपना सम्पूर्ण कार्यक्रम करते हे। आज हमारे संगठन की स्थापना के बीस साल पूरे हुए है, 21 वें साल की शुरूआत हम आज के कार्यक्रम फल वितरण से कर रहे हैं और सबसे अच्छी बात है कि आज शक्ति की पूजा का पहला दिन भी है जिससे हमें अपार ऊर्जा भी मिलेगी, इस ऊर्जा से इस वर्ष हम लोग कई ऐतिहासिक कार्य करेगें। इस फल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमेश सिंह गुड्डू, मो0 अफजल, निशीथ रंजन तिवारी, आशीष मिश्रा, रामजनम निषाद, जावेद अंसारी, तारिक एजाज, मनीष कृष्ण, राजन अस्थाना, रजनीश श्रीवास्तव, आकाश नेता, धर्मवीर शर्मा, उमेश गिरी, विवेक विश्वकर्मा, अरूण सिंह, चन्दन विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा अमित वर्मा, महेन्द्र चैहान, आकाश दीप सिन्हा, रामविनय विश्वकर्मा, आर.पी. श्रीवास्तव आदि लोग थे। वहीँ इस अवसर पर भारद फूलपुर व मार्टिनगंज इकाई के कार्यकर्ताओं ने भी फूलपुर व मार्टिनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों में फल वितरित किया। जिसमें मनोज कुमार गुप्ता के सहयोग से सम्पूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम प्रमुख रूप से मो0 शाहिद, जलाउद्दीन अंसारी, कवलचंल यादव, भीमसेन यादव, लालसा प्रसाद रविन्द्र प्रताप सिंह, समसुद्दीन उर्फ रोशन मास्टर, ज्वाला प्रसाद राय, मोतीलाल सेठ अंशुमान जयसवाल आदि लोगों उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment