.

भाजपा ने 50 मातृ शक्तियों, चिकित्सक व सामाजिक कार्यकर्ता को सम्मानित किया


आजमगढ़: पंडित दीन दयाल जन्मशताब्दी वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नेहरू हाल में मातृत्व सम्मान सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि साधना सिंह विधायक दीन दयाल नगर व विशिष्ट अतिथि अरूणकान्त यादव विधायक फूलपुर रहे। समारोह को सम्बोधित करते हुये कार्यक्रम संयोजिका डॉ संचिता बनर्जी ने कहाकि इस मातृत्व सेवा सम्मान समारोह में कुल 50 मातृ शक्तियों, चिकित्सक व सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता को सिल्वर क्वाइन देकर सम्मानित किया गया। केन्द्र सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं को हाईटेक विधि एलसीडी से प्रोजेक्ट कर मातृ शक्तियों को अवगत कराया गया और कहाकि हम सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केन्द्र व प्रदेष सरकार की जनहित की योजनओं के बारे में घर-घर जाकर बतायें और पार्टी को और भी मजबूत बनायें। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि साधना सिंह ने कहाकि महिलाओं का सम्मान सिर्फ भाजपा में ही सुरक्षित है और पार्टी महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिसमें बड़े स्तर पर महिलाएं लाभान्वित हो रही है। विशिस्ट अतिथि विधायक अरूणकान्त यादव ने कहाकि हमारी सरकार भ्रश्टाचार पर अंकुश लगा रही है इसलिए आज विरोधियों को पच नहीं रहा है। केन्द्र सरकार ने पारदर्शिता को लेकर कई बड़ें कदम उठाये है और लोगों को सीधा उनके खाते में पैसा देकर भरस्टाचार पर रोक लगाने में सफल है। केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओें की सुरक्षा के लिए बेहद संवेदनशील है और देश की रक्षामंत्री भी एक महिला को बनाया गया है। जिससे महिलाओं का हाथ मजबूत करने का काम हुआ है। मुख्य वक्ता सुमन सिंह ने कहाकि महिलाओं का उत्थान भाजपा की प्राथमिकता है इसीलिए भाजपा महिलाओं के हाथों के मजबूत करना चाहती है और प्रतिदिन मातृषक्तियों को योजनाबद्ध तरीके से विकास कर रही है। समारोह में सम्मानित होने वालों में माला द्विवेदी, इंदिरा देवी जायसवाल, डा शिखा सिंह, डा विभा त्रिपाठी, रेखा अग्रवाल, वंदना सिंह, पूनम सिंह, मेनका श्रीवास्तव, संगीता तिवारी, माधुरी बनर्जी, बबिता जसरासरिया, आषा, निर्मला, अनीता खंडेलिया, मिथिलेष पांडेय सहित अन्य मातृत्व षक्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता नीलम सर्राफ व संचालन डा रोली सिंह ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाष राय ने सभी का आभार जताया। समारोह में प्रांतीय संयोजिका दुर्गेष नंदनी, रेखा श्रीवास्तव, अनीता सिंह, नीलम, माधुरी बनर्जी, सविता सोनकर, सुधा अग्रवाल, सुधा उपाध्याय सहित भारी संख्या में महिला कार्यकर्त्रियां मौजूद रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment