निजामबाद : आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गाँव में रविवार को अपने साथियों के साथ नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। जिससे परिवार सहित पूरे गाँव में मातम का माहौल है। बता दें कि मृतक मुंतजीम 14 पुत्र नौशाद अपने कुछ साथियों के साथ बिजली मोहल्ले के मोड़ पर स्थित बड़े पोखरे पर नहाने गया था कि इसी बीच वह किसी पत्थर से जा टकराया जिससे चोटिल होकर वह पानी के अंदर ही समा गया, कुछ देर तक तो दोस्तों को कुछ समझ में नहीं आया फिर जबतक उनको अनहोनी की आशंका हुई तब तक बहुत देर हो चुकी थी, सब वहीं चिल्लाने लगे। इसी बीच किसी ने गाँव में सूचना दी मौके पर पंहुचे लोगों ने पोखरे में कूद कर बालक के शव को बाहर निकाला। सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे एसआई अयोध्या तिवारी ने पंचनमा बनवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
Blogger Comment
Facebook Comment