.

लगभग 50 मिनट रहे सीएम,चप्पे चप्पे पर तैनात थी पुलिस


आजमगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा में गंगा गौरी महाविद्यालय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का दौरा जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की सुरक्षा हेतु कौशांबी,बांदा, प्रतापगढ़,वाराणसी सहित अन्य जिलों से आए 150 पुलिस के जवान जहाँ मुस्तैद थे । वहीँ सुरक्षा व्यवस्था में 7 सीओ, 2 एडिशनल एसपी भी लगे रहे। मुख्यमंत्री और मंच की सुरक्षा की कमान उनके विशेष सुरक्षा बल और कमांडो अपने हाथों में ले रखी थी । मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर चले जाने तक मंच की सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी के साथ आजमगढ़ एसपी अजय कुमार साहनी के हाथों में रही। कप्तान अजय साहनी मातहतो को बराबर दिशा निर्देश देने का कार्य कर रहे थे। मौके पर एसपी ग्रामीण नरेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह वह चारों थानों की फोर्स उपस्थित रही। दिन में 12:40 पर हेलीकॉप्टर की गड़गड़ाहट हुई व 12.46 पर सीएम मंच पर पहुंचे। 12.50 पर उनका स्वागत किया गया, 1 बजे से 1:10 तक चेक व राहत वितरण कार्यक्रम हुआ इसके बाद लगभग 12 मिनट तक मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के उपस्थित लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर रवाना होते ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment