बूढ़नपुर: विकास खण्ड कोयलसा में प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने शनिवार की सुबह 11 बजे सर्व प्रथम ब्लाक स्थलीय निरीक्षण किया तत्पश्चात एडीओ पंचायत हरिशचन्द यादव के कमरे का निरीक्षण किया। रखी गयी फाइलों व दस्तावेजों की जानकारी ली। साथ ही लक्ष्य के हिसाब से शौचालय निर्माण के बारे में जानकारी ली। कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव स्तर पर हर घर में शौचालय बनना चाहिए। आप सभी गांवों को प्रोत्साहन राशि देकर शौचालय निर्माण में अपनी सहभागिता दिखाइये। विद्युत विभाग के जेई शंकर प्रसाद को फटकार लगाते हुए कहा कि आप के यहां तीन घंटे लगातार विद्युत कटौती करके फाल्ट बनाने के नाम पर कटौती की जाती है। और कहा कि सभी सरकारी विभागो में विद्युत कनेक्शन अगर हो तो उनके नियमित बिल का भुगतान न होता हो तो अस्पताल को छोड़कर सारे विभाग के कनेक्शन काटने का निर्देष दिया। जहां कनेक्शन न हो वहां कनेक्श्न व मीटर लगाने को निर्देशित किया। सरकारी आवासो में भी विद्युत मीटर व कनेक्शना होन चाहिए। मनरेगा सेल के एपीओ से भुगतान के बारे में जानकारी ली कहा कि निर्धारित समय के अन्दर ही मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों का भुगतान होना चाहिए। पशुचिकित्साधिकारी बीके सिंह से पूछा कि ब्लाक में कितने पशुओं का टीकाकरण अभी तक हुआ। उन्होने 34400 लक्ष्य से कम लगभग 20000 पशुओं को रजिस्टर किया। जिससे नाराजगी जताते हुए कहा कि बारिश के समय में ही पशुओं में अनेक तरह की बीमारियां होती है इस समय उनके टीकाकरण व देखरेख की काफी जरूरत है कागज पर पर ही टीकाकरण से काम नहीं चलेगा। आगनबाड़ी सीडीपीओ से बातचीत की पुष्टाहार को बच्चो व गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में दिया जाता है सीडीपीओ ने कहा कि पहले 20021 बोरी बाल पुष्टाहार आता था अब 14000 बोरी ही आता है जिससे पर्याप्त मात्रा में वितरित कर पाना सम्भव नहीं है। कृषि रक्षा ईकाई के प्रभारी हरिगेन से पूछा कि किसानों को बीज सब्सिडी मिली। जिस सम्बन्ध में कहा कि 100 प्रतिशत किसानों को बीज सब्सिडी मिल रही है। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक सिंह, एसडीएम आई.बी. तिवारी,एडीओएसटी जयप्रकाष मौर्या,एडीओ कापरेटिव हरिकेश परमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment