मुबारकपुर : आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बाबू का पुरा गांव में एक पिता ने अपने दो बच्चों को फावड़े से काट डाला जबकि उसकी बड़ी बेटी ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई और घटना के बारे में घर जारकर अपनी मां को बताया। यह सुन मां दौड़ते दौड़ते घटना स्थल पर पहुची, दोनों बच्चों का शव को देख वह अचेत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो बच्चों का शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। पुलिस ने पिता को हिरासत में ले पूछताछ कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के बाबू का पुरा गांव निवासी महेन्द्र 30 पुत्र कैलाश यादव शनिवार की देर शाम को अपने तीनों बच्चों अशं 06 वर्ष,आदित्य 15 माह बड़ी बेटी अंशिका 08 वर्ष को चाउमीन खिलाने के बाहने अपने खेत की तरफ ले गया। बच्चों को बहलाने लगा और पास में रखे फावड़ा से अशं और आदित्य का गला काट दिया जिससें दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जब वह बड़ी बेटी आंशिका पर हमला करने जा रहा था कि तभी अंशिका किसी तरह वहां से भाग कर घर पहुंची और रोते हुए घटनाक्रम अपनी मां को बताया। घटना सुन मां संजू की के पैरों तले जमीन निकल गयी और वह भागते हुए खेत पहुंची तो दोनो बच्चों को खून से लथपथ देख वह अचेत हो गई। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण जुट गये और संजू को होश में लाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो बच्चों का शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वही मौके से ही पिता महेन्द्र को हिरासत में लेकर पुलिस थाने चली गई। परिजन की माने तो बीते दो माह से महेन्द्र का दिमागी हालत ठीक नही चल रही थी और उसका उपचार चल रहा है। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा गया। वही मां,बाबा कैलाश, बेटी आंशिका का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
Blogger Comment
Facebook Comment