.

करगिल शहीद की वीरता और शहादत को प्रणाम करने आ रहे है अहिलेश यादव - डा0 संग्राम यादव

आजमगढ़ : 'उनकी जिद है बिजलियां गिराने की तो हमने भी कसम खाई है आशियाँ बनाने की' समाजवादी पार्टी के अतरौलिया विधायक डा0  संग्राम सिंह यादव ने मंगलवार को शाहगढ़ बाजार में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन करते हुए देश व प्रदेश की सरकार की जमकर निंदा की । मौका था पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव के आगमन की तैयारी पर बैठक का था। उन्होंने कहा 30 अगस्त का दिन और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन कोई मामूली बात नहीं है वह कारगिल में शहीद किसान के बेटे रामसमुझ यादव की वीरता को प्रणाम करने व शहादत को नमन करने आ रहे है। प्रधानमंत्री व मुख्य मंत्री योगी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि लाल किले से भाषण देने वाले कहते है देश तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर जा रहा है। क्या यही तरक्की है कि गोरखपुर में दर्जनो मासूम अपनी मां से खो गये क्या यही प्रजातांत्रिक व्यवस्था होती है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओ का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि पार्टी का रिश्ता सबसे बड़ा होता है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मुबारकपुर से आत्मीय लगाव है ऐसे मे कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है कि 30 अगस्त मे भीड़ का रेला मुबारकपुर से भी चले। भाजपा सरकार के चार महीने  के कार्यकाल में चहुँओर जनाक्रोश फैला है । रोजी रोज़गार सब बंद है। बिजली का संकट, अस्पताल मे दवा का संकट, बैंक में पैसे की दिक्कत, बाजार मे महगाई का संकट फिर भी योगी और मोदी जी कहते है देश तरक्की की राह पर है। पार्टी के साथी गाँवो मे इसकी चर्चा करे। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष शोभनाथ यादव व संचालन बहादुर यादव ने किया । इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्याउल्लाह महाप्रधान, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राय,डॉक्टर रामदुलारे राजभर,संतलाल विश्वकर्मा, हाजी मोबिन अहमद,डॉक्टर सुदर्शन यादव, जयराम यादव, पूर्व प्रधान राजेश राम,लालचंद प्रधान, देवनाथ यादव, अम्मार अदीबी, सरताज मास्टर, प्रदीप कुमार यादव, संजय राय आदि उपस्थित थे । 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment