आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डा. रोली सिंह, विशिस्ट अतिथि नीलम सर्राफ मौजूद रही। मुख्य अतिथि रोली सिंह ने महिला मौर्चा के कार्यकतार्ओं को सम्बोधित करते हुये कहाकि महिलाएं अपने परिवार का ध्यान प्राथमिकता से रखती है,लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती है। इसलिए योगी सरकार ने सबका साथ सबका विकास को आगे बढ़ा रही है जिसमें महिलाएं सर्वप्रथम है। महिलाओं के स्वस्थ होने से स्वस्थ्य परिवार व स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकेगा। यह कार्यक्रम आशा कार्यकत्री की सहभागिता से होना है और आने वाले दिनों में महिला सम्मान सम्मेलन होना जिसमें आशा कार्यत्रियों के उत्कृष्ट कार्य करने पर व स्वयं सहायता समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहाकि आगामी 9 सितम्बर को जिला महिला चिकित्सालय में पं0 दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत महिला स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा बढ चढ़कर हिस्सा लें,ताकि जनपद की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा परीक्षण कर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सकें। उन्होने जनपद की सभी महिला संगठनों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आहवाह्न किया। नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहाकि स्वस्थ समाज के निर्माण का जो सपना माननीय मोदी जी का संकल्प है वह मातृ शक्तियों के स्वास्थ्य के बिना सम्भव नहीं है। इस लिए भाजपा ने यह स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है। उक्त अवसर पर डा.संचिता बनर्जी,शैल राय, सविता सोनकर,बबिता जसरासरिया,रश्मी सिंह,साजिया,नीलम गुप्ता,धनमती देवी,प्रियंका मौर्या,संध्या भारती, श्रुति, शशिकला,किरन देवी आदि लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment