सगड़ी: आजमगढ़ : अजमतगढ ब्लाक का मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचे परियोजना अधिकारी दुर्गादत्त शुक्ल ने एक-एक आवासों की फीडिंग की जानकारी ली, पर 103 ग्राम सभाओं में आवासों का लक्ष्य 431 हैं जिसमे 239 पात्रो का ही रजिस्ट्रेशन किया गया है। जबकि 51 ग्रामो में अबतक पात्र लाभार्थियों का चयन ही नही किया गया,जिसपर पीडी भड़क गए और बाबू बगले झांकते रहे किसी के पास कोई जबाब नही रहा। वही पीडी ने कहा कि यूपी और केंद्र सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि गांव के प्रत्येक पात्र गरीबो का चयन हर हाल में जिओ ट्रेकिंग कर 25 अगस्त तक कर ले पर दो दिन बचे समय मे 51 ग्रामसभाओं में अब तक पात्र गरीबो का चयन तक ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी नही कर सके है। जिससे लक्ष्य के अनुरूप अबतक 239 का ही रजिस्ट्रेशन और फीडिंग हो पाया है।जबकि 51 गावो में अबतक ब्लाक के कर्मचारी एक भी पात्रो का चयन नही कर सके है। पीडी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामप्रधान,ग्रामरोजगार सेवक,ग्राम सचिव के साथ तत्काल बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची तैयार कर सभी की जीओ ट्रैकिंग कर कर रजिस्ट्रेशन आदि पूर्ण कर ले। जिससे लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जा सके। पर घ्यान रहे कि किसी भी प्रकार की घन उगाही की शिकायत मिली तो सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी और किसी भी कार्य मे शिथिलता बर्दास्त नही की जाएगी। इस दौरान मनरेगा भुगतान, मस्टरोल जारी और फंड ट्रांसफर कि स्थिति, साफ सफाई आदि की जानकारी ली पर कर्मचारियों के जबाब से सन्तुष्ट नही दिखे। इसके उपरांत कर्मचारियों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए। इस दौरान ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी और खण्डविकास अधिकारी गुलाब सोनकर आदि रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment