आजमगढ़ : राष्ट्रीय मार्शल आर्ट स्पर्धा में स्वर्ण व काँस्य पदक जीतकर आज़मगढ़ लौटे सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत हुआ । अमृतसर,पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय पेंसिक सिलाट (मार्शल आर्ट्स) चैंपियनशिप में एक स्वर्ण व एक काँस्य पदक जीतकर आने पर आज़मगढ़ रेलवे स्टेशन पर मार्शल आर्ट्स खिलाड़ि यो व खेल प्रेमियों ने सूरज का माल्यार्पण कर किया जोरदार स्वागत। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 18 से 20 अगस्त को एस आर रिसोर्ट, तरन तारन, अमृतसर , पंजाब में इंडियन पेंसिक सिलाट फेडरेशन व पेंसिक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ पंजाब के द्वारा राष्ट्रीय पेंसिक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था जिसमें 26 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया था, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर व पंजाब के खिलाड़ियों को हराकर तुंगल इवेंट में स्वर्ण पदक व टेंडिंग इवेंट में काँस्य पदक प्राप्त हुआ है तथा 2018 में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के टेस्ट इवेंट के नेशनल कैम्प के लिए चयन हुआ है जिसके बाद भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा। यह जीत मेरे माता पिता व मेरे गुरु श्री बाला लखन्दर भारद्वाज को समर्पित है। सूरज की इस उपलब्धि पर उनके गुरु बाला लखन्दर भारद्वाज ने खुशी जाहिर करते हुए कहाँ की बचपन से ही सूरज की मार्शल आर्ट्स में रुचि थी उसी प्रकार से व पूरी लगन के साथ मेहनत करता था, बचपन से ही मुझे उसे ट्रेनिंग कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और उसकी मेहनत का फल है कि उसे भविष्य में भी विजय हासिल होती रहेगी। उन्होंने शिष्य का माल्यार्पण कर उनका स्वागत कर आर्शीवाद देते हुए व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत करने वालों में बाला लखन्दर भारद्वाज, रजनीश श्रीवास्तव, अंकित सिंह,दिनेश चौहान,राजेन्द्र सोनकर,शुभम तिवारी,मयंक श्रीवास्तव,रितेश सिंह,शिवम तिवारी,कुशल सिंह गौतम,राघवेंद्र सिंह बन्टी,ठाकुर अतुल सिंह,विपुल मिश्र बाबू,शिवम यादव, आयुष अग्रवाल,सुनील चौहान,प्रवीण शुक्ला, विनीत गुप्ता, विभव श्रीवास्तव, अनूप सिंह, विनय प्रजापति,अर्पित अग्रवाल व दर्जनों अन्य खेल प्रेमी शामिल रहें।।
Blogger Comment
Facebook Comment