मेजवां: आजमगढ़ : मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवां गांव स्थित कैफी आजमी सिलाई चिकनकारी सेन्टर में ग्रामीण आजिविकी मिशन के तहत महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से समूह बनाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओ को इसकी जानकारी दी गई। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि 18 साल से उपर की महिलाओ की कम से कम 10 की संख्या में समूह बनाया जा सकता है। समूह बनाने से महिलाए आत्मनिर्भर होंगी । सहायक विकास अधिकारी आईएसबी अर्जुन यादव ने कहा कि समूह पदाधिकारियो के चुनाव के बाद अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के नाम किसी भी बैक में ज्वाइंट खाता खोलना पडेगा। कम से कम पच्चास रुपए प्रतिमाह जमा करना होगा, इस धनराशि को आजीवन भी जमा किया जा सकता है। इसके बाद जिला विकास अधिकारी की संस्तुति पर खाते में रिवाल्विंग फंड के रूप में 15000 रुपए प्राप्त होगे इसका फायदा समूह की महिलाओ को मिलेगा। इस दौरान गांव में दो समूह बनाये गये। शबाना आज़मी कैफी गर्ल्स कालेज और कैफ़ी कम्प्युटर सेन्टर भी पहुची जहां सामाजिक कार्यकत्री हिना देसाई ने छात्राओ को पठन पाठन के टिप्स दिये। उन्होने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जिसकी आधुनिक युग में आवश्यकता है। शबाना ने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं को शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षा से ही उनका विकास सम्भव है। इस मौके पर नम्रता गोयल, प्रिंसिपल शेख समीना आजमी, लल्लन प्रजापति, मुकेश सिंह, शाहआलम, जीतेन्द्र, आशुतोष, गोपाल, संयागिता, सागर रजा थे।
Blogger Comment
Facebook Comment