.

भारत जोड़ो व संकल्प से सिद्धि अभियान चलाएगा भाजपा युवा मोर्चा


आजमगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक बैठक शुक्रवार को सिधारी स्थित एक मैरेज हाल में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रोहित सिंह राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व प्रदेश सह.प्रभारी भाजयुमो उत्तर प्रदेश रहें। जिसमें भारत जोड़ो अभियान व संकल्प से सिद्धि अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की गया व कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई गई।
मुख्य अतिथि रोहित सिंह ने कहा कि भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन के आह्वान पर पूरे देश में भारतीय जनता युवा मोर्चा भारत जोड़ो  व संकल्प से सिद्धि अभियान चलाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,पूर्व सैनिकों व वीर शहीदों की विधवा को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करने का कार्य करेगी। इसी संदर्भ  में आज जनपद में यह बैठक आयोजित की गई है। युवा मोर्चा के सभी  पदाधिकारी व कार्यकर्ता मण्डल स्तर पर इन सभी  लोगो की सूची बनाकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष को सौपेंगे फिर जिला कमेटी जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को सम्मानित करने के कार्य करेगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि आजमगढ़ के सभी  मण्डल अध्यक्ष व कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में निवास करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,पूर्व सैनिकों व वीर शहीदों की विधवा की एक सूची बनाकर जिला कमेटी को सौंपे तत्पश्चात जिला मुख्यालय पर शीघ्र ही एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर सभी  को सम्मानित किया जाएगा तथा भाजयुमो के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल मोटरसाइकिल जुलूस के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा जिसमे सभी  मण्डल व बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में आगमन से पूर्व सिधारी हाइडिल चौराहे पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने प्रदेश सह प्रभारी रोहित सिंह का जोरदार स्वागत किया। तथा आदर्श इण्टर कॉलेज खरिहानी में भाजपा मण्डल अध्यक्ष खरिहानी सहजानन्द पांडेय व पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो क्षेत्रवासियों व विद्यालय के छात्र.छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व प्रदेश सह प्रभारी रोहित सिंह का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्कर मिश्र,जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह सोनू,अवनीश राय बन्टी, प्रशांत सिंह, अजय यादव,संजीव सिंह सहित सैकड़ो भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री प्रशांत सिंह ने किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment