आजमगढ़। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के तत्वावधान में ग्रामीण डाक सेवकों का धरना प्रधान डाकघर परिसर में सोमवार को भी जारी रहा। मण्डल अध्यक्ष श्याम दुलारी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में धरने पर बैठे ग्रामीण डाक सेवकों का कहना है कि पिछले सत्तर वर्षों से ग्रामीण डाक सेवकों के साथ अन्याय हो रहा है। इस दौरान कई सरकारें आयी और गयी परन्तु किसी ने भी ग्रामीण डाक सेवको की मांगों पर ध्यान नहीं दिया। संगठन के आवाहन पर 16 अगस्त से अनिश्चित कालीन धरना दिया जा रहा है। डाक सेवकों ने सरकार से जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट को एआईजीडीएस यूनियन के सुझावों के साथ लागू करने 8 घण्टे सेवा के साथ विभागीय जीरो किये जाने, केन्द्रीय कैंट एवं मद्रास हाईकोर्ट के आदेशानुरूप जीडीएस का पेंशन लागू करने तथा जीडीएस का टारगेट के नाम पर उत्पीड़न बन्द किये जाने आदि की माँग कर रहे हैं। इस मौके पर अनुराग लाल श्रीवास्तव , अमित सिंह, अभि षेक मौर्य,अनिरूद्व बरनवाल, रामचेत यादव आदि अनेक पदाधिकारी व ग्रामीण डाक सेवा उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment