.

अतरौलिया : संदिग्ध स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

आजमगढ़ : स्वाइन फ्लू का असर जिले में भी पहुंच चुका है और इसकी शिकार बनी मानी जा रही है एक महिला। हालांकि स्थानीय स्तर पर इसकी कोई आधिकारिक पुस्टि अभी तक नहीं हुयी है पर बात चिंतित करने वाली ही है।   अतरौलिया क्षेत्र के चकपुरन्दर गांव निवासिनी निर्मला पत्नी चंद्रेश तिवारी एक सप्ताह से बुखार व जुखाम से पीड़ित थी। क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद भी जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर स्थित नर्सिंग होम पर परिजन लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने स्वाइन फ्लू की आशंका जतायी।
दावा है की परिवार के लोग जब निर्मला को लेकर शुक्रवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे तो जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई। लखनऊ में ही इलाज के दौरान निर्मला की मौत हो गई।
स्वाइन फ्लू की बीमारी से निर्मला के मौत होने की खबर जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिली तो उनमें सोमवार को हड़कंप मच गया। सीएमओ ने एहतियान जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी समेत मंडलीय अस्पताल के एसआईसी को भी अलर्ट कर दिया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment