आजमगढ़: विद्युत आपूर्ति की बदहाल स्थिति से क्षुब्ध गोपालपुर ग्राम के ग्रामीणों ने अरूण कुमार मिश्र लालू के नेतृत्व में शुक्रवार को मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर पांच सूत्री मांगों से अवगत कराया। ज्ञापन सौंपने के दौरान श्री मिश्र ने मुख्य अभियंता को बताया कि बीते कई माह से मुहब्बतपुर सब स्टेशन से आपूर्ति व्यवस्था बेहद लचर है जिससे ग्रामीणें में नाराजगी व्याप्त है, ग्रामीणो की पांच सूत्री मांगों में पल्हनी ब्लाक के मुहब्बतपुर सब स्टेशन से कई गांव को विद्युत आपूर्ति की जाती है जिसमें ग्राम व पोस्ट गोपालपुर, तहसील सदर, आजमगढ़ को भी आपूर्ति की जाती है लेकिन कुछ दिनों से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था गोपालपुर में बदहाल है, जिसमें आपूर्ति का निर्धारित समय न होने से स्थानीय ग्रामीणवासी बेहाल है, उक्त गांव में विद्युत आपूर्ति पर कम बोल्टेज होने से ग्रामीणवासी परेशान रहते है, विद्युत आपूर्ति के बाधित या फाल्ट होने पर सम्बन्धित अधिकारियों से सम्पर्क करने का प्रयास किया जाता है तो एसडीओ, एसएसओ व अन्य सम्बन्धित अधिकारी का फोन नही उठता है जिससे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ठीक नहीं हो पाती है, शासन द्वारा जारी ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाय लेकिन हमारे गांव में 10 से 12 घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जाती है। जो कि शासन की मंशा की विपरीत है एवं विद्युत की कम आपूर्ति होने से किसानों के कृषक कार्यों में परेशानी उत्पन्न होती है मांग शामिल रही। ज्ञापन सौंपने के दौरान अशोक तिवारी, मृत्युंजय तिवारी सोहन, शंशाक उपाध्याय, अनंत उपाध्याय शुभम, मृदुल तिवारी, पीयूष तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, मणिशंकर गोंड, शैलेन्द्र तिवारी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment