आजमगढ़ : कलेक्टरेट भवन आजमगढ़ में शुक्रवार को सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड तथा जिला प्रसाशन के तत्वाधान में नवीन कलेक्ट्रेट भवन के कैंटीन हाल में आधार मेले का आयोजन किया गया। आधार मेले में आजमगढ़ अलग-अलग ब्लाक के सी एस सी संचालको ने भाग लिया | जिसमें वयस्कों व बच्चो के आधार का मुफ्त रजिस्ट्रेशन किया गया | मेले का निरिक्षण जिला सूचना विज्ञानं अधिकारी विकाश चन्द्र राम के साथ अतरिक्त जिलासूचना विज्ञानं अधिकारी श्री रजनीश श्रीवास्तव , सी एस सी के जिला प्रवन्धक अंकुर सिंह व् अजय सिंह तथा जिले के अन्य अधिकारियो ने किया | सी एस सी के जिला प्रवन्धक अंकुर सिंह ने बताया कि अपर जिलाधिकारी ( वित्त एवं राजस्व ) श्री बिरेन्द्र गुप्ता ने मेले की अनुमति प्रदान करते समय सी एस सी जिला प्रबंधक अंकुर सिंह को आधार मेले को ब्लाक स्तर पर लगवाने के लिए निर्देशित किया साथ ही सी एस सी प्रबंधक ने बताया की आज के मेले में लगभग 250 लोगो ने भाग लिया | मेले में आधार का निशुल्क पंजीकरण, बच्चो का पंजीकरण तथा पुराने आधार का संसोधन किया गया | मेले के सुचारू रूप से संचालन में सी एस सी के जिला समन्यवक आशुतोष यादव व संचालक लक्ष्मीकान्त राय और चन्द्र शेखर ने सहयोग दिया |
Blogger Comment
Facebook Comment