आजमगढ़। पेट की आग बुझाने के लिए दिनभर हाड़-तोड़ मेहनत करके किसी तरह दो वक्त की रोटी जुटा पाने वाले गरीब पेंटर ने सरायमीर थाना पुलिस पर आरोप लगाकर पूरे महकमे की किरकिरी कर दिया। शुक्रवार को भारत रक्षा दल की अगुवाई में पीड़ित जुल्मी राम पुत्र रामदेव सरायमीर थानाक्षेत्र के अल्लीपुर पवई गांव निवासी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पारिश्रमिक दिलाने के साथ-साथ उक्त सिपाही के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की मांग किया। एसपी को सौंपे गये ज्ञापन में जुल्मी राम पुत्र रामदेव का आरोप है कि बीते श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से एक सप्ताह पूर्व थाने का सिपाही रामनरेश यादव ने उससे कहा कि थाने के मंदिर में रंगाई-पोताई करनी है। सिपाही को पीड़ित पेंटर ने बताया कि उक्त काम में कुल चार मजदूर लगेंगे और एक मजदूर की एक दिन की मजदूरी 350 रूपये लगेगी। मेरी बातों का सुनकर सिपाही ने कहा कि चलो ठीक है, कल से तुम तीन मजदूरों को लेकर सरायमीर थाने के मंदिर का रंगरोधन का कार्य शुरू कर दो तुम्हे पैसा थानाध्यक्ष द्वारा दे दिया जायेगा। सिपाही द्वारा शर्त पर हामी भरने पर पेंटर सिधारी, आजाद, कमलेश और पीड़ित ने थाने में स्थित मंदिर के रंगरोधन का कार्य शुरू कर दिया। चार दिन तक पोताई का कार्य चला अगले दिन रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण हमने जैसे ही सिपाही से कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार है अभी तक की मजदूरी दिलवाया दीजिये। इस पर सिपाही ने रौब में कहा कि यह थाना है यहां मजदूरी मांगांगे तो पीटे जाओगे तो इस पर हमने कहा कि साहब हम गरीब आदमी है हमारा पैसा भले मत दीजिये लेकिन अन्य मजदूरों जिनको मैं लगाया था उनका तो दे दीजिये, मैं कहा से दूंगा। इतना सुनते ही सिपाही नाराज हो गया और मुझे गोली गलौच देते हुए थाने में बंद करके पीटने लगे, जिससे मेरे नाक से खून निकलने लगा दिन भर थाने में बंद किये रहे, शाम को मेरी पत्नी थाने पर विनती की तो छोड़े और बोले कि दोबारा नजर आये तो जेल भेज दूंगा। इसके बाद उन्होंने मजदूरी भी नहीं दिया और हमें भगा दिया। पीड़ित ने भारत रक्षा दल के हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, विजय कुमार ब्लाक अध्यक्ष मिर्जापुर, मो अफजल, राजकिशोर सिंह, निशीथ रंजन तिवारी, राजू पंडित, सरफराज, धर्मेन्द्र सैनी आदि के साथ एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगायी और उक्त सिपाही के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने की मांग करते हुए पारिश्रमिक दिलाये जाने की मांग किया।
Blogger Comment
Facebook Comment