.

चाइल्ड केयर क्लिनिक: ड्राइंग कम्पटीशन में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

आजमगढ़ : बुधवार को चाइल्ड केयर क्लिनिक सिधारी आजमगढ़ पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ डी डी सिंह ने ड्राइंग कम्पटीशन का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कुल 20 बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ 10 चित्रकला को पुरस्कृत करना था। सारे बच्चों ने एक से बढ़कर एक चित्रकला बनाई। काफी मशक्कत के बाद 20 में से सर्वश्रेष्ठ 10 को अलग किया गया। जिन्हें डॉ डी डी सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बाकी बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता के सम्बन्ध में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ डी डी सिंह ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों का मानसिक विकास होता है और वे अपने को प्रतियोगिता के लिए तैयार करते हैं। साथ ही अभिभावक भी अपने बच्चों की रूचि के बारे में जान पाते हैं।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में साक्षी गोंड़, सलोनी गोंड़, शिवाली सिंह, सोनम सिंह, आर्यन गोंड़, मो.फरहान, मो.अनस, मो शान, मो हाशिर, रितिका श्रीवास्तव, आर्यन सिंह, अनुष्का सिंह, रिद्धि सिंह, अमन गोंड़, मो अमानुल्लाह, राजनाथ, ब्रह्मदेव सिंह, जावेद अख्तर खान, मुशीर अनवर आदि लोग सम्मिलित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment