तहबरपुर: आजमगढ़ : थाना क्षेत्र के नेवादा तिराहा के पास शनिवार की देर शाम को एक फल व्यापारी को एक मनबढ़ युवक ने पैसे के मामले को लेकर गोली मार दिया जिससें फल व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी युवक मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। परिजनो ने युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। जानकारी के अनुसार तहबरपुर थाना क्षेत्र के खुटौली गांव निवासी मृत बंटू उर्फ प्रमोद 18 पुत्र विजय सोनकर फल बचने का व्यापार करता है। शनिवार की शाम को वह अपना ठेला नेवादा तिराहे पर लगा कर फल बेच रहा था कि तभी बड़हन गांव निवासी जयहिन्द पुत्र गोरख यादव फल लेने पहुंचा और केला खरीदा। व्यापारी बंटू ने फल का पैसा मांगा को बहस होने लगी और वह नोंझ करने पर उतर गया। मामला गर्म हुआ तो जयहिन्द ने तमंचा निकाल कर गोली मार दिया जो बंटू के सीने में जा लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद मची अफरातफरी में आरोपी युवक मौके से फारार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पुहंचे एसपी अजय कुमार साहनी ने घटनाक्रम का जायजा लिया और मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। घटना स्थल पर जुटी आक्रोशित भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा तब जाकर मार्ग खाली हुआ। मृतक चार भाई में सबसे छोटा था। मृतक के परिजन ने थाने में नामजद रिपोर्ट जयबिन्द पुत्र गोरख यादव के खिलाफ दर्ज कराया है। पुलिस अभियुक्त की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है । मृतक के पिता विजय सोनकर क्षेत्र के अतिप्रतिष्ठीत व सम्मानित व्यक्ति है। बीते 30 वर्षो से लगातार प्रधान रहे है।
Blogger Comment
Facebook Comment